ऐ मेरे वतन के लोगों (Ae Mere Watan Ke Logon with lyrics song hindi | Lata Mangeshkar
ऐ मेरे वतन के लोगों (Ae Mere Watan Ke Logon with lyrics song hindi | Lata Mangeshkar
Song Credits:
Song: Ae Mere Wattan Ke Logo
Album: Lata Mangeshkar - Mukesh Live In Concert Vol 2
Artist: Lata Mangeshkar, Chorus
Music Director: C. Ramchandra
Lyricist: Pradeep Kumar Label :: Saregama India Limited, A RPSG Group Company
आ आ आ....
ऐ मेरे वतन के लोगों
तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर
वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो
कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर न आये
जो लौट के घर न आये
ऐ मेरे वतन के लोगों
जरा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
ऐ मेरे वतन के लोगों
जरा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
तुम भूल ना जाओ उनको
इसलिए सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
जब घायल हुआ हिमालय
खतरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी साँस लड़े वो
जब तक थी साँस लड़े वो
फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
जब देश में थी दिवाली
वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में
जब हम बैठे थे घरों में
वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने
थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई गुरखा कोई मदरासी
कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पर मरनेवाला
सरहद पर मरनेवाला
हर वीर था भारतवासी
जो खून गीरा पर्वत पर
वो खून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
थी खून से लथ-पथ काया
फिर भी बन्दूक उठाके
दस-दस को एक ने मारा
फिर गिर गये होश गवा के
जब अन्त समय आया तो
जब अन्त समय आया तो
कह गये के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों
खुश रहना देश के प्यारों
अब हम तो सफ़र करते हैं
अब हम तो सफ़र करते हैं
क्या लोग थे वो दिवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कूरबानी
जय हिन्द.. जय हिन्द की सेना
जय हिन्द.. जय हिन्द की सेना
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
कोई टिप्पणी नहीं: